Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नगर निगम ने रानीबांध से हटाया जलजमाव

Advertisement
Advertisement

सक्शन मशीन से की गई पानी की निकासी

Dhanbad : नगर निगम ने रानीबांध में जलजमाव की समस्या का समाधान के तहत 23 सितंबर शनिवार को सड़क पर बहते पानी की निकासी का काम शुरू किया. नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार सुबह रानीबांध पहुंचे और उन्होंने अविलंब पानी निकासी का आदेश दिया. इसके बाद छोटी सक्शन मशीन से पानी निकासी का काम शुरू हुआ. नाली के जमे पानी को पाइप के जरिये कोरंगा बस्ती के नाले में डाला गया. सक्शन मशीन में 800 फीट लंबी पाइप जोड़कर इसे नाले में गिराया गया है. जमे पानी को निकालने में करीब पांच घंटे लग गए. जल निकासी से कुछ राहत तो मिल गई है, मगर इसे स्थायी समाधान के रूप में नहीं देखा जा रहा है. बारिश होते ही फिर से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाएगी. स्थानीय लोगों ने नाली का पानी तालाब में भी गिराने का विरोध किया है. इसके अलावा धीरेंद्रपुरम के लोग भी अपनी ओर नाली की निकासी का विरोध कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही