Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हाईकोर्ट से डरा नगर निगम, झरिया में मशीन से सड़कों की सफाई शुरू

Jharia : झारखंड हाईकोर्ट से डरे नगर निगम ने धनबाद-झरिया मार्ग पर बस्ताकोला में 19 अप्रैल की दोपहर प्रमुख सड़कों की सफाई शुरू कराई. नगर निगम की टीम रोड स्वीपिंग मशीन लेकर बस्ताकोला पहुंची और सफाई कार्य में जुट गई. इसमें भाजपा के स्थानीय नेताओं का प्रयास भी रंग लाया है. सफाई शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. भाजपा नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि राजापुर से निकलने वाले कोयला लोड वाहनों से भगतडीह मोड़ से लेकर शिमलाबहाल पुल तक कोयले के डस्ट से राहगीरों के साथ साथ स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. इस रोड से कोयला लोड हाइवा व ट्रकों दिन-रात सरपट दौड़ते देखे जाते हैं वाहनों के चलने से उड़ती धूल (कोयला मिली)  लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है. इस मामले को रणजीत सिंह ने झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. इस संबंध में लोगों ने रणजीत सिंह से मिलकर नगर निगम व बीसीसीएल के अधिकारियों से पत्राचार कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया. साथ ही जनहित याचिका की भी जानकारी दी. परिणामस्वरूप 6 महीने बाद रोड स्वीपिंग मशीन से सड़क की सफाई शुरू हुई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-woman-accuses-husband-of-assault-and-second-marriage/">धनबाद

: महिला ने पति पर लगाया मारपीट व दूसरी शादी करने का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही