Search

धनबाद : आवारा पशुओं के आतंक से मुक्ति दिलाए नगर निगम- मधुरेंद्र

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-cyber-criminal-arrested-from-mahuda-kolkata-police-caught/">(Dhanbad)

में आवारा पशुओं के बढ़ते आतंक की खबर दैनिक अखबार शुभम संदेश में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद शहर के समाजसेवी सक्रिय हो गए हैं. समाजसेवी मधुरेंद्र सिंह ने 26 अप्रैल को नगर आयुक्त को पत्र लिखकर आवारा पशुओं की समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है. कांजी हाउस का जल्द निर्माण कर इसमें पशुओं को रखने और उनके खाने की व्यवस्था करने की सलाह दी है. आवारा पशु गली, मुहल्ले और सड़क तक ही सीमित नहीं है, सरकारी अस्पताल में भी घुस रहे है. ऐसे मेंडॉक्टरों व मरीजो की जन पर खतरा मंडरा रहा है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन लोग आवारा पशुओं के हमले का शिकार हो रहे हैं. इसलिए समस्या का समाधान जल्द होना चाहिए. पत्र की कॉपी उन्होंने राज्य सरकार के प्रधान सचिव, अपर मुख्य सचिव, धनबाद डीसी, सिविल सर्जन व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी है. ज्ञात हो कि शुभम संदेश के 26 अप्रैल के अंक में शाम ढलते ही अस्पताल में खतरा बनकर घूमते हैं सांड़ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई है. समाजसेवी ने इस पर ट्वीट भी किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-you-want-an-urgent-certificate-you-will-have-to-pay-three-times-more/">धनबाद

: अर्जेंट प्रमाण पत्र चाहिए तो चुकाना होगा तीन गुना अधिक शुल्क [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp