Search

 
 
 

धनबाद : नगर निगम की टीम ने बेकारबांध में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) नगर निगम की टीम ने शनिवार को बेकारबांध स्थित राजेन्द्र सरोवर के पास अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. 20 से अधिक दुकानों के आगे छज्जा हटाया गया. सड़क किनारे से अवैध दुकानों को भी टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया. पूरे कागजात नहीं मिलने पर 9 दुकानों को ध्वस्त किया गया. टीम का नेतृत्व कर रहे कार्यपालक पदाधिकारी मो. अनीस ने बताया कि राजेंद्र सरोवर से जीवन ज्योति स्कूल तक जिला परिषद की दुकान से अतिक्रमण हटाया गया है. कुछ दुकानों को सील भी किया गया है. उनके दुकान से सम्बंधित कागजात मांगे गए हैं. कागजात सही पाए जाने पर दुकान खोलने की अनुमति दी जाएगी. इसके अलावा आज बेकारबांध से पूजा टॉकीज, पॉलिटेक्निक रोड तथा रणधीर वर्मा चौक से तिवारी होटल तक मुनादी कराई गई है. अवैध निर्माण करने वालों को 24 घंटे के अंदर खुद से हटाने का आदेश दिया गया है. नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. अभियान में नगर प्रबंधक रणधीर वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार, अर्जुन राम आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-police-caught-scorpio-full-of-four-cattle-two-arrested/">धनबाद

: मैथन पुलिस ने चार मवेशियों से भरा स्कॉर्पियो पकडा, दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही