Search

 
 
 

धनबाद : नगर निगम ने झरिया में निकाली मतदाता जागरूकता रैली समेत 2 खबरें

 
Dhanbad : धनबाद नगर निगम की ओर से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत झरिया अंचल क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में शामिल लोग पहले मतदान फिर जलपान के नारे लगाते चल रहे थे. इस दौरान लोगों से लोकसभा चुनाव के दिन अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करने की अपील की गई. उन्हें वोट का महत्व भी समझाया गया. इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों ने कचरा उठाने के दौरान गली-मोहल्लों में जिंगल के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया.

85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता पोस्टल बैलट से कर सकेंगे वोट

Dhanbad : आगामी लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को पोस्टल बैलट से मतदान करने की सुविधा मिलेगी. धनबाद जिला प्रशासन के डाक मतपत्र कोषांग के वरीय पदाधिकारी महेश्वर महतो ने बताया कि चुनाव आयोग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसके अनुसार, 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांगों व कोविड से पीड़ित क्वारेंटाइन मरीज (डॉक्टर की सलाह पर) जैसे विशेष श्रेणी के मतदाताओं को डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा के हकदार होंगे. इसके लिए सभी सहायक निर्वाचक पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष श्रेणी के मतदाताओं को चिह्नित कर इसकी सूचना डाक मतपत्र कोषांग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-topchanchi-co-held-a-meeting-with-political-parties-regarding-code-of-conduct/">धनबाद

: आचार संहिता को लेकर तोपचांची सीओ ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही