Search

 
 
 

धनबाद : नववर्ष पर नगर निगम ने गुलदस्ता भेंटकर सैलानियों का किया स्वागत

 

बिरसा मुंडा पार्क में रही भीड़, 6500 रुपए के बिके टिकट

Dhanbad : नए साल पर धनबाद शहर के बिरसा मुंडा पार्क में घूमने और पिकनिक मनाने वालों की भीड़ रही. नगर निगम ने पार्लोक पहुंचे लोगों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया. सिटी मैनेजर रणधीर वर्मा ने बताया कि सबसे पहले पार्क आने वाले 10 लोगों को गुलदस्ता देकर उन्हें नववर्ष की बधाई गई. निगम की इस पहल से लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया. बिरसा मुंडा पार्क में सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ रही. कुछ दोस्तों संग तो कुछ पूरे परिवार के साथ पार्क का आनंद लेने पहुंचे थे. सिटी मैनेजर ने बताया कि नए साल के पहले दिन पार्क में कुल 6500 रुपए के टिकटों की बिक्री हुई.

पार्क की रेस्क्यू टीम ने बचाई बुजुर्ग की जान 

नववर्ष के उल्लास के बीच बिरसा मुंडा पार्क में पिकनिक मनाने आये एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ गई. पार्क में मौजूद नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने बुजुर्ग को तुरंत जालान अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया. उपचार के बाद बुजुर्ग की स्थिति में सुधार है. चिकित्सक ने बताया कि अचानक बीपी बढ़ने से परेशानी हुई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fish-trader-murdered-in-tundi-body-kept-in-front-of-police-station-in-protest-road-blocked-for-4-hours/">धनबाद

: टुंडी में मछली कारोबारी की हत्या,  विरोध में थाने के सामने शव रख 4 घंटे सड़क जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही