Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नगर निगम सड़कों पर पार्किंग के लिए वसूलेगा शुल्क, 21 जून को होगी बंदोबस्ती

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :धनबाद (Dhanbad) नगर निगम ने शहर के 12 सैरात और पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए टेंडर निकाला है. 21 जून को इन पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती कराई जाएगी. निगम के अधिकारियों का कहना है कि बंदोबस्ती नहीं होने से हर माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है. शहर में अवैध वसूली भी बढ़ गई है. लगातार शिकायतें आ रही हैं. इसीलिए दूसरी बार टेंडर कराने का प्रयास किया जा रहा है.

  इन स्थलों की होगी बंदोबस्ती

राजेंद्र मार्केट बैंकमोड़ से चावड़ा मेंशन, बैंक मोड़ टैक्सटाइल मार्केट, बिग बाजार, कोर्ट कैंपस, हीरापुर, हटिया मोड़ चौपाटी, हीरापुर, चिल्ड्रेन पार्क ग्राउंड, हटिया मोड़ की फुटपाथ दुकान, रणधीर वर्मा चौक से कंबाइंड बिल्डिंग, गुहीबांध बस पड़ाव, अंगारपाथरा,  नदी किनारे ट्रेकर स्टैंड, सिंदरी शहरपुरा नेहरू मैदान एवं सब्जी पट्टी मार्केट की बंदोबस्ती होगी.

 16 साल में पार्किंग का नहीं मिला विकल्प

शहर में सड़क जाम बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है. नगर निगम के गठन के बाद से आज तक पार्किंग के लिए कोई अलग जगह चिह्नित नहीं की जा सकी है. मजबूरन हाट-बाजार में लोगों को सड़कों पर ही वाहन खड़े करने पड़ते हैं. अब निगम उसी सड़क से शुल्क वसूलेगा. इसके अलावा 10 करोड़ रुपये खर्च कर सड़क किनारे बिछाये गये पेबर ब्लॉक पर भी निगम खुद कब्जा करेगा. वाहन खड़े करने पर शुल्क वसूलेगा. अभी तक निगम के अधिकारी फुटपाथ दुकानदारों को हटाने का काम कर रहे थे.

अप्रैल में भी निकाला गया था टेंडर

नगर निगम ने अप्रैल में भी 15 पार्किंग स्थलों के लिए टेंडर निकाला था. लेकिन सिर्फ तीन स्थानों पर ही संवेदकों ने रुचि दिखाई थी. उसके बाद निगम के अधिकारियों ने खुद शुल्क वसूलने की बात कहीं थी. लेकिन इसमें भी निगम के अधिकारी असफल रहे. निगम की बजाय दलाल और गुंडे ही सड़कों से पार्किंग शुल्क लेने का काम कर रहे थे.

   लाखों का हो रहा नुकसान : प्रकाश कुमार

धनबाद नगर निगम के  सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार का कहना है कि पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती नहीं होने हर माह लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. इसे देखते हुए सैरात की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-24-houses-sealed-in-the-housing-colony-the-rest-measured-on-the-basis-of-the-map/">धनबाद

: हाउसिंग कॉलोनी में 24 मकान सील, शेष की नक्शा के आधार पर मापी [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही