Search

 
 
 

धनबाद : अटल क्लिनिक व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई में मदद देगा नगर निगम

 

 को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन

Dhanbad : धनबाद नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने कहा कि अटल क्लिनिक व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई में नगर निगम सहयोग करेगा. वह 27 जून को नगर स्तरीय को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने विश्व जनसंख्या दिवस पर शुरू होने वाले जागरूकता पखवारा को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया. मौके पर कार्यक्रम से संबंधित ऑडियो क्लिप भी उपलब्ध कराया गया, जिसे कचरा उठाओ गाड़ी पर प्रसारित किया जाएगा. सिविल सर्जन डॉ. अलोक विश्वकर्मा ने बताया कि बैठक का आयोजन शहरी हेल्थ सेंटरों के विकास को लेकर किया गया था. सभी विभागों के सहयोग से ही बेहतर शहरी स्वास्थ्य की परिकल्पना सकार हो सकेगी. उन्होंने कहा कि अटल क्लिनिक व हेल्थ सेंटरों में भी परिवार नियोजन की सुविधा शुरू की जाएगी. जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने अटल क्लिनिकों में आयुष डॉक्टरों की बहाली की बात कही. सहायक नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉ. अमित कुमार, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. गायत्री,  जिला शिक्षा पदाधिकारी, बाघमारा सीडीपीओ, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के मेडिकल ऑफिसर्स आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dinesh-dhari-will-commit-self-immolation-in-front-of-the-prime-ministers-office-on-28th-to-save-the-pond/">धनबाद

: तालाब बचाने के लिए 28 को प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे दिनेश धारी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही