Search

 
 
 

धनबाद : कोल इंडिया की प्रदर्शनी में दिखेगा मुनिडीह का मोनो रेल

 
Putki : कोल इंडिया की ओर से 5 से 7 जून तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में बीसीसीएल अपनी मुनिडीह भूमिगत कोयला खदान में संचालित मोनो रेल का मॉडल प्रदर्शित करेगा. इस प्रदर्शनी में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियां अपना-अपना मॉडल प्रदर्शित करेंगी. बीसीसीएल ने वेस्टर्न झरिया एरिया मुनिडीह खदान में आउटसोर्सिंग कम्पनी इंदू संचालित मोनो रेल के मॉडल को प्रदर्शनी के लिए चुना है. पिछले दिनों बीसीसीएल के सीएमडी ने मॉडल की तैयारी का जायजा लिया था. चेक गणराज्य द्वारा देश में पहली बार मुनिडीह की भूमिगत कोयला खदान में मोनो रेल लगाया गया है. इससे मजदूरों को खदान में आने-जाने व सामानों की ढुलाई में सुविधा हो रही है.

 मॉडल निर्माण में 15 दिनों से जुटी है टीम

इस मॉडल के निर्माण में प्रबंधन की टीम पिछले 15 दिनों से लगी हुई थी. प्रदर्शनी में लौंगवाल सिस्टम से कोयले की कटाई, ढुलाई सहित मोनो रेल संचालन प्रक्रिया को प्रदर्शित किया जाएगा. प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए मुनिडीह के प्रोजेक्ट ऑफिसर अरविंदम मुस्तफी व प्रबंधक मनीष कुमार के नेतृत्व में सात सदस्यों की टीम दिल्ली जाने की तैयारी में है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही