Search

धनबाद: हबीब की मौत मामले में सात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Dhanbad:  डुमरियाटाड़ के मो हबीब की मौत के मामले में मृतक की बहन सीमा खातून की शिकायत पर धनसार पुलिस ने कांड संख्या 115/23 धारा 302,34 के तहत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस   आरोपी वसीम व उसके एक पुत्र पिंटू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पुलिस डुमरियाटांड़ में लगे एक सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. फुटेज मे हबीब लड़खड़ाते हुए अपने घर की ओर जाता दिख रहा है. सीमा का आरोप है कि घर के पास की एक जमीन को लेकर उसके खाला वसीम के साथ हबीब का विवाद 23 साल से चला आ रहा था, जो न्यायालय में लंबित है. इसी को लेकर 9 जून शुक्रवार को वसीम और उसके छह पुत्र वजीर, पिंटू, मिंटू, सोनू, राजा एवं जाबिर अंसारी ने मिलकर लौह हथियार से उसकी पिटाई की व हत्या कर दी. सीमा का कहना है कि दो दिन पूर्व इस विवाद की शिकायत लेकर वह थाना गया था. अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो उसकी जान बच सकती थी. मालूम हो कि 9 जून शुक्रवार को हबीब का शव उसके घर के पास रहस्यमय परिस्थिति में मिला था. उसके सिर व पैर में चोट के निशान थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp