Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : होटल रैमसन में महिला सफाई कर्मी की गला रेत कर हत्या,आरोपी फरार

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) शहर के प्रतिष्ठित होटल रैमसन में मंगलवार 10 मई दोपहर को महिला सफाई कर्मी की हत्या गला रेत कर कर दी गयी. महिला लखी देवी होटल में पिछले कई वर्षों से सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थी. उसी होटल में पहले काम कर चुके सफाई कर्मी प्रेम कुमार राम ने धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया और फरार हो गया.

    महिला थी शादीशुदा, आरोपी से हुई थी दोस्ती

सूचना मिलते ही बैंक मोड़ पुलिस पहुंची. पुलिस घटनास्थल की छानबीन में जुटी हुई है. होटल के टॉप फ्लोर पर महिला की हत्या से पुलिस सहित होटल के अन्य कर्मी और संचालक हतप्रभ हैं. महिला शादीशुदा थी. उसके पति ने बताया कि पिछले लॉकडाउन के समय आरोपी प्रेम और पत्नी के बीच दोस्ती हुई थी. पुलिस ने कहा है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है. पुलिस जल्द उसे गिरफ्तार कर लेगी और हत्या के कारणों की भी जानकारी मिल जाएगी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. होटल के अन्य कर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-before-the-arrival-of-gangster-faheem-prince-khan-threatened-wont-leave-lalas-killer/">धनबाद

: गैंगस्टर फहीम के आने के पहले प्रिंस खान ने दी धमकी-‘लाला के हत्यारे को छोड़ेंगे नहीं’ [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही