Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोमो चैंबर के ईद मिलन में सजी सुरों की महफिल

Gomoh : गोमो चैंबर ऑफ कॉमर्स 27 अप्रैल को पुरानी बाजार गांधी चौक परिसर में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया. इसमें शहर के व्यवसायी व विभिन्न समुदाय के लोग शामिल हुए. सुरो की महफिल भी सजी, जसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजय सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से आपसी भाईचारा की भावना मजबूत होती है. समाजसेवी मोहम्मद कुद्दूस ने कहा कि सेवई की मिठास पाने के लिए हर साल इस आयोजन का इंतजार रहता है. मौके पर चैंबर अध्यक्ष धीरज कुमार, रेल थाना प्रभारी प्रेम कुमार पांडे, समाजसेवी सरदार इकबाल सिंह, भाजपा नेत्री ज्योति प्रसाद, इशरत परवीन, अमर वर्णवाल, महेंद्र कुमार, गिरधारी प्रसाद गुप्ता, तफाजुल अंसारी आदि मौजूद थे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही