Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मुस्कान संस्था ने कुष्ठ रोगियों को बांटे फल व ड्राईफ्रुट्स

Nirsa  : मुस्कान एक प्रयास संस्था ने विश्व रक्तदातर दिवस पर 15 जून को निरसा के भलजोरिया स्थित कुष्ठ कॉलोनी में मरीजों के बीच फल व ड्राईफ्रुट्स का वितरण किया. संस्था के सदस्यों ने इस विशेष अवसर पर कॉलोनी में कुष्ठ रोगियों के साथ केक काटा और उनकी हौसला आफजाई की. इससे मरीज काफी खुश दिखे. संस्था की अध्यक्ष ललिता चौहान ने कहा कि गरीब, दलित, असहायों के बीच निःस्वार्थ भाव से सेवा करना ही संस्था का प्रयास रहता है. इसके अलावा संस्था समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाकर जरूरतमंद मरीजों के लिए खून की व्यवस्था कराती है. मौके पर संरक्षक अखिलेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही