Search

 
 
 

धनबाद : गोमो के मुसलमानों ने सौहार्द के साथ मनाई बकरीद

 
Gomoh : रेल नगरी गोमो व आसपास के क्षेत्रों में बकरीद शांति व सौहाद्र के साथ मनाई जा रही है गई. गोमो के पुराना बाजार, लोको बाजार, लालूडीह, सुकूडीह, तेहराटांड़, हरिहरपुर, बिछा काटा आदि इलाकों के मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह 7 बजे नमाज अदा की गई. लोको बाजार जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद मकसूद कासमी ने बताया कि ईद उल अजहा मुबारक का दिन है. अल्लाह तबारक हजरत इब्राहिम ने जो कुरबानी पेश की वह अल्लाह को बेहद पसंद आई. लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी. नमाज अदा करने वालों में फरीद अंसारी, हफ़िजुद्दीन, अमजद अंसारी आदि शामिल थे. शहर के चौक-चौराहों व मस्जिदों के आसपास पुलिस मुस्तैद दिखी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bakrid-celebrated-in-jharia-prayers-offered-in-mosques/">धनबाद

: झरिया में बकरीद की धूम, मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही