Search

 
 
 

धनबाद: स्वीडन में कुरआन पाक जलाने पर झरिया के मुसलमानों ने जताया रोष

 

स्वीडन और भारत सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग

Jharia : झरिया के ऊपरकुल्ही स्थित नूरी मस्जिद कमेटी ने शुक्रवार 7 जुलाई की दुपहर स्वीडन में कुरआन पाक जलाने के विरोध में सभा आयोजित कर गम और गुस्से का इजहार किया. नूरी मस्जिद के इमाम मौलाना अहमद रजा खां ने कहा कि कुरआन हमें अपनी जान से भी ज्यादा प्यारा है. मुसलमान सब कुछ बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन साहिबे कुरआन यानी अपने नबी की शान में गुस्ताखी हरगिज नहीं बर्दाश्त कर सकता. हम स्वीडन सरकार से अपील करते हैं कि इस तरह की वारदातों पर पाबंदी लगाई जाए, साथ ही ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाए. भारत सरकार भी मांग करते हैं कि स्वीडन की घटना पर सख्त कदम उठाए. क्योंकि भारत के मुसलमानों को इस घटना से काफी तकलीफ पहुंची है. विरोध करने वालो में इरफान वकील,हाजी जावेद कुरेशी,  हसन इमाम, मोइन खान, शाहनवाज, शेरू खान समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही