Search

 
 
 

धनबाद : पर्यावरण बचाने को कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं- पीएन सिंह

 
Dhanbad : पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देश पर धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-woman-was-worshiping-in-the-house-the-thief-ran-away-with-jewelery-worth-2-5-lakhs/">(Dhanbad)

वन प्रमंडल ने 8 जुलाई को वन महोत्सव का आयोजन  किया. धनबाद के सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. सांसद ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को देखते हुए हरियाली जरूरी है. पर्यावरण को बचाने के लिए हर किसी को कम से कम एक पौधा अपने घर या आसपास की खाली जगह पर जरूर लगाना चाहिए. ऐसा नहीं करने पर बाढ़, सूखा और तापमान में बढ़ोतरी जैसी समस्‍या बढ़ती जाएगी. यह जीवन के लिए काफी नुकसान दायक होगी. कोरोना के कारण दो साल बाद वन महोत्सव मनाया जा रहा है. सांसद ने इसमें आम लोगों से सहभागी बनने की अपील की. विधायक राज सि‍न्‍हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण को बचाने के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए हैं. केंद्र सरकार के निर्देश पर पौधरोपण अभियान जोर पकड़ रहा है. धनबाद के लिए तो यह और भी जरूरी है. अर्बन एरिया के आसपास वन को विकसित करने से हरियाली बढ़ेगी, प्रदूषण कम होगा और अच्छी बारिश भी होगी.अर्बन यरिया के लोग घूमने फिरने भी आएंगे. समारोह में वन विभाग के अधिकारी व बड़ी संख्‍या में स्कूली बच्‍चे शामिल हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mafia-stealing-hundreds-of-trucks-of-sand-daily-from-barakar-and-khudia-river/">धनबाद

: बराकर व खुदि‍या नदी से रोज सैकड़ों ट्रक बालू की चोरी कर रहे माफि‍या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही