Search

 
 
 

धनबाद : पाथरडीह में रेलवे ट्रैक से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद

 
Pathardih (Dhanbad) : पाथरडीह थाना क्षेत्र की भाटडीह बस्ती के समीप सोमवार को रेलवे ट्रैक से एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. युवक की पहचान छह नंबर धौड़ा बस्ती निवासी जीतन मोदी के रूप में की गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पाथरडीह थाना प्रभारी पवनचंद्र पाठक व एसआई आरके पांडेय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. पुलिस मामले की तहकीकता में जुट गई है. बताया गया कि युवक जीतन मोदी अपनी छोटी बहन नैना के साथ बस्ती में रहता था. वह मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा था. उसके पिता सोसोधर मोदी की 25 वर्ष पहले मौत हो गई थी. पिता की मौत के बाद मां भी गुजर गईं. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण जीतन की तीन बहनों की शादी बस्ती के लोगों ने आपस में चंदा कर करवाई थी. घटना की खबर पाकर बंगाल से उसकी तीन बहनें-बहनोई पाथरडीह पहुंच चुके हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. थरडीह थाना प्रभारी पवनचंद्र पाठक ने दिलेरी दिखाते हुए जीतन के दाहसंस्कार के लिए परिवार को आर्थिक मदद दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही