Search

 
 
 

धनबाद : आरएस मोर कॉलेज में नैक मूल्यांकन पूरा, टीम ने काउंसिल को भेजी रिपोर्ट

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-case-on-2000-including-babloo-mahto-jagdish-rawani-jairam-of-massas-in-sindri-nuisance/">(Dhanbad)

जिले के गोविंदपुर स्थित आरएस मोर कॉलेज में नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल (नैक) का मूल्यांकन पूरा हो गया है. नैक की टीम ने लगातार दो दिन 26 व 27 अगस्त को कॉलेज का मूल्यांकन किया. टीम सदस्यों ने कॉलेज के विभिन्न विभागों व प्रशासनिक भवन का निरीक्षण कर नैक की कसौटियों के अनुसार मूल्यांकन किया. इस दौरान कॉलेज प्रबंधन को कई सुझाव भी दिए. इसके बाद टीम ने मूल्यांकन रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में काउंसिल के पास भेज दी है. नैक टीम में इंस्टीट्यूट ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट सीएसजेएम विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. राकेश चंद्र कटियार, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. प्रणवीर सिंह व प्रभात नगर कर्नाटक से एसडीएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य श्रीधर एस हेगड़े शामिल थे. इससे पूर्व कॉलेज पहुंचने पर नैक टीम के सदस्यों का प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार ने स्वागत किया. टीम की रिपोर्ट के आधार पर काउंसिल कुछ दिनों के बाद कॉलेज की ग्रेडिंग कर इसकी जानकारी कॉलेज प्रबंधन को भेज देगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/durga-puja-pandal-will-be-built-in-dhanbad-this-time-somewhere-between-18-and-25-lakhs/">धनबाद

में इस बार कहीं 18 तो कहीं 25 लाख का बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही