Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : वीमेंस प्रीमियर लीग में नालंदा बिल्डर्स ने श्रीराम सेल्स को 87 रन से हराया

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-taking-extra-work-from-railway-personnel-affects-their-working-capacity-ziauddin/">(Dhanbad)

के स्टील गेट स्थित सीसीडब्ल्यूओ मैदान पर खेले जा रहे अविष्कार डायग्नोस्टिक महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग में 8 जून को खेले गए मैच में नालंदा बिल्डर्स ने श्रीराम सेल्स को 87 रन से हराया. श्रीराम सेल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला फैसला लिया. बल्लेबाजी करने उतरी नालंदा बिल्डर्स इलेवन ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए. रूमा कुमारी ने 13 चौके और एक छक्का की मदद से 47 गेंद पर 67 शानदार रन बनाए. मोनिका मुर्मू ने 244 के स्ट्राइक रेट से 4 चौके और 3 छक्के की मदद 18 गेंद पर धमाकेदार 44 रन बनाए, जबकि आनंदिता किशोर ने 3 गेंद पर 3 छक्के लगाकर 18 रन का योगदान दिया. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीराम सेल्स इलेवन की टीम 12.2 ओवर में 74 रन पर सिमट गई. टीम की ईशा केशरी ने 5 चौकों और एक छक्का की मदद से 20 गेंद पर 31 रन बनाए. नालंदा बिल्डर्स की आनंदिता किशोर, रूमा कुमारी महतो, सिमरन और पल्लवी राठौर ने 2-2 विकेट लिए. जबकि इसरानी सोरेन के खाते में एक विकेट मिला. शानदार प्रदर्शन के लिए रूमा कुमारी महतो को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. उन्हें सुप्रिया कुमारी ने पुरस्कृत किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-investigation-of-50-people-in-the-health-camp-in-palarpur-panchayat-bhavan/">धनबाद

: पालारपुर पंचायत भवन में लगे हेल्थ कैंप में 50 लोगों की जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही