Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : न्यू जोहरी बाजार को हराकर नालंदा बिल्डर्स ने कप पर जमाया कब्जा

 Dhanbad : आविष्कार डायग्नोस्टिक धनबाद महिला प्रीमियर लीग में नालंदा बिल्डर्स इलेवन ने न्यू जोहरी बाजार इलेवन को 57 रन से हराकर कप में कब्जा किया. सीसीडब्ल्यूओ मैदान में 11 जून को फाइनल मैच खेला गया. न्यू जोहरी बाजार इलेवन ने टॉस जीतकर नालंदा बिल्डर्स इलेवन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. न्यू जोहरी बाजार ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 203 रन बनाए. मोनिका मुर्मू ने 48 गेंद में 83  और आनंदिता किशोर ने 36 गेंद में 72 रन बनाए साथ ही गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट भी लिए. जबकि इशारानी सोरेन ने दो विकेट व मोनिका कुमारी ने एक विकेट लिए. बाद में न्यू जोहरी बाजार इलेवन ने 20 ओवर में सात विकेट पर 145 रन ही बना सकी. अनामिका कुमारी ने 38 गेंदों पर 43, प्रगति कुमारी ने 29 गेंद में 29 रन बनाए. संध्या कुमारी, प्रगति कुमारी कुमारी, अर्पिता लाइक ने एक-एक विकेट लिए. प्लेयर आफ द मैच आनंदिता किशोर चुनी गईं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही