Search

 
 
 

धनबाद:राजू अंसारी हत्याकांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

 

नामजद शमशेर अंसारी व हिसामुद्दीन उर्फ लादेन फरार

Maithon : कुमारधुबी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी में पिकअप भेन चालक रिजवान उर्फ राजू अंसारी हत्याकांड में नामजद अभियुक्त शहबाज अंसारी को कुमारधुबी पुलिस ने कुमारधुबी चौक से गिरफ्तार कर 19 जुलाई बुधवार को धनबाद जेल भेज दिया. हत्या के समय शहबाज मुख्य आरोपी इमरान उर्फ चंगलू अंसारी के साथ था. रिमांड के समय चंगलू ने स्वीकारोक्ति बयान में यह बताया था. बता दें कि 27 मई को दिन दहाड़े सरेआम चंगलू ने रिजवान उर्फ राजू अंसारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी. हत्या गैंगवार का नतीजा बताया जा रहा था. हत्याकांड के बाद इस मामले में चंगलू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. सात जून को तीन दिन के लिये पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था. पूछताछ में उसने हत्याकांड के कारणों का खुलासा किया था. मामले में मृतक की पत्नी मुस्कान परवीन की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी थी, जिसमें इमरान उर्फ़ चंगलू अंसारी के अलावे शहबाज अंसारी, शमशेर अंसारी एवं हिसामुद्दीन उर्फ लादेन पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया गया था. हालांकि पुलिस पूछताछ में चंगलू ने कहा था कि नामजद शमशेर अंसारी व हिसामुद्दीन उर्फ लादेन हत्या के समय उसके साथ नहीं था. फिलहाल दोनों फरार है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही