Search

 
 
 

धनबाद : नम्रता गुप्ता बनीं रौनियार वैश्य महासभा महिला शाखा की जिलाध्यक्ष

 

विजय गुप्ता डिगवाडीह शाखा अध्यक्ष तो कालीचरण बने महामंत्री

Jorapokhar : अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा डिगवाडीह शाखा का चुनाव 23 जुलाई की शाम टाटा डिगवाडीह समुदायिक भवन में हुआ. मतदान प्रक्रिया के तहत हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजय कुमार गुप्ता व महामंत्री पद कालीचरण गुप्ता ने जीत दर्ज की. इसी प्रकार दीपक कुमार गुप्ता सचिव, अजय कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, स्वेता गुप्ता महिला इकाई अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया. महिला जिला अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से नम्रता गुप्ता का चुनाव किया गया. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किशोरी प्रसाद गुप्ता, जिला कमेटी के सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, सुबोध प्रसाद गुप्ता, संतोष गुप्ता, व द्वारिका प्रसाद गुप्ता शामिल थे. मौके पर समाज के दर्जनों  सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही