Search

 
 
 

धनबाद : राष्ट्र सर्वोपरि, जीवन में इससे मूल्यवान कुछ नहीं : पी एन सिंह

 

मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के जरिये सांसद ने शहीद वीरों को किया याद

Dhanbad:  मेरी माटी मेरा देश की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक अभियान के तहत जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. शुक्रवार को राजेंद्र सरोवर पार्क में उसी अभियान के तहत सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है. जीवन में इससे मूल्यवान और कुछ नहीं हो सकता. जन जन में इस भावना को बढ़ाने के लिए धनबाद सहित पूरे देश में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के जरिये वीर सपूतों के बलिदान को नमन कर रहे हैं. उनके परिवार जनों को सम्मानित करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज शहीद वीरों के नाम पट्ट का शिलान्यास किया गया है. उनकी स्मृति निश्चित रूप मार्मिक है. मगर देश हित में उनका सम्मान आवश्यक भी है.   [caption id="attachment_733461" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/mati-nigam-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> हाथ में मिट्टी लेकर शपथ लेते निगम के अधिकारी व अन्य[/caption] नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार ने कहा कि आज वीरों के सम्मान में झंडोत्तोलन, वृक्षारोपण वीर नाम के शिलापटट्ट का शिलान्यास आदि कार्यक्रम किये गए. वीरों के स्थान की मिट्टी को कलश में रखा गया है, जिसका उपयोग शहीद वेदी में किया जाएगा. यह कार्यक्रम नगर निगम द्वारा अर्बन लोकल बॉडीज में किया गया है. आज राजेंद्र सरोवर पार्क में कार्यक्रम का समापन है. इसके पूर्व शहरी क्षेत्र के शहीद वीरों के परिवारजनों को बुलाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर शहीदों की मिट्टी को हाथ में लेकर सभी ने राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता की शपथ ली. कलश में सभी ने मिट्टी अर्पित की. शहीदों के परिवार के अलावा जनप्रतिनिधि और निगम के कर्मी भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही