Maithon : ऑल इंडिया सीटू का सम्मेलन 18 से 22 जनवरी तक बेंगलुरू में होगा. इसके उपलक्ष्य में डीवीसी श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष केके त्रिपाठी ने मैथन कार्यालय में 10 जनवरी को यूनियन का झंडा फहराया. यूनियन नेताओं ने बताया कि बेंगलुरू सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 1200 प्रतिनिधि भाग लेंगे. डीवीसी श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधि भी शामिल होगें. सम्मेलन में न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपए प्रतिमाह करने, चारों श्रम कोड निरस्त करने, सरकारी उद्योगों के निजीकरण पर रोक लगाने, असंगठित मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा देने आदि मांगों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया जाएगा. इसके बाद दिल्ली में 5 अप्रैल को किसान मजदूर संघर्ष रैली की घोषणा की जाएगी. झंडोत्तोलन में यूनियन के सचिव निशित मुखर्जी, धर्मदेव सिंह, संतोष घोष, लालजीत चटर्जी, प्रशांत कविराज, विनय गोस्वामी, एसके मंडल, एस कुमार, अतनु साहा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ecl-produces-23-8-million-tonnes-of-coal-by-december-2022/">धनबाद
: ईसीएल ने दिसंबर 2022 तक किया 23.8 मिलियन टन कोयले का उत्पादन [wpse_comments_template]
धनबाद : सीटू का राष्ट्रीय सम्मेलन 18 से बेंगलुरू में , 1200 प्रतिनिधि लेंगे भाग

Leave a Comment