Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नेशनल अग्निशमन सप्ताह शुरू, शहीद कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गोल्फ ग्राउंड स्थित अग्निशमन विभाग कार्यालय में शुक्रवार 14 अप्रैल को नेशनल अग्निशमन सप्ताह दिवस मनाया गया. विभाग के पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह मनाया जाएगा. इस अवसर पर अग्निशमन कार्यालय के पदाधिकारियों ने शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. बताया कि अग्निशमन सप्ताह में आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा. बताया कि 14 अप्रैल 1944 में मुंबई बंदरगाह पर विक्टोरिया नामक जहाज में भीषण अग्निकांड हुआ था, जिसमें 800 से अधिक लोगों की जान चली गई थी. उस अग्निकांड में आग बुझाते समय कुल 66 फायरमैन शहीद हुए थे. उन्हीं की याद में नेशनल अग्निशमन सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाता है. आग्निशामालय धनबाद के पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद,  प्रधान अग्निक चालक दीपक उरांव, निकोदिम कच्छप, मंजूर आलम, श्रीकांत उपाध्याय, मनोज मोहन, अग्नीक चालक दिनेश ठाकुर, मो आसिफ, मनीष कुमार एवम हरदेव सिंह मुंडा आदि ने शहीदद कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही