Search

 
 
 

धनबाद : 13 अगस्त को सिविल कोर्ट में नेशनल लोक अदालत, पक्षकारों के साथ विभागों की बैठक ज़ारी

 
Dhanbad : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने सिविल कोर्ट धनबाद में 13 अगस्त को एक दिवसीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया है. जिसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ‌‌‌‌‌सह डालसा चेयरमैन राम शर्मा ने 5 अगस्त को मीडिया से बातचीत करते हुए ये जानकारी दी. नेशनल लोक अदालत सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक चलेगा. उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक विवादों का निपटारा हो, इसके लिए रोजाना पक्षकारों और विभागों के साथ न्यायिक पदाधिकारियों की प्री सीटिंग बैठक भी चल रही है. पक्षकारों को सुविधा देने के लिए विभागों ने स्कीम भी निर्धैरित किया है. जिसमें जुर्माने की राशि में पक्षकारों को रियायत दी जाएगी. बिजली उपभोक्ताओं को इस बार विभाग की ओर से ज्यादा रियायत दी जा रही है. उन्होंने बताया कि जो लोग नेशनल लोक अदालत में बिजली विभाग से संबंधित मुकदमों का निपटारा कराएंगे उन्हें लगने वाले फीस चार हजार का आधा दो हजार ही भुगतान करना पड़ेगा. वहीं अवैध शराब से संबंधित मुकदमों में भी जुर्माने की राशि आधी लगेगी और मुकदमा भी खत्म हो जाएगा. इन मामलों का होगा निपटारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली, वन विभाग, मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, आपराधिक सुलहनीय मामले, उत्पाद विभाग, वैवाहिक जीवन से संबंधित विवाद, भूमि अधिग्रहण, न्यूनतम मजदूरी  से संबंधित विवाद और अन्य सुलहनीय मामलों का निपटारा किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-customers-caught-in-joy-and-sadness-due-to-fluctuations-in-prices-of-mustard-oil-and-refined/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: सरसों तेल व रिफाइंड की कीमतों के उतार-चढ़ाव से हर्ष-विषाद में फंसे ग्राहक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही