Search

 
 
 

धनबाद : माड़मा की मुखिया रोहिणी देवी को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) प्रखंड की माड़मा पंचायत की मुखिया रोहिणी देवी को बेहतर कार्य के लिए केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए चयनित किया है. दिल्ली की जीवन भारती बिल्डिंग में 17 से 21 अप्रैल के बीच राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा. मुखिया की इस उपलब्धि से माड़मा पंचायत के लोगों में खुशी है. मालूम हो कि पंचायती राज मंत्रालय पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के मुखिया को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करता है. वर्ष 2018 में रोहिणी देवी के पति और माड़मा के तत्कालीन मुखिया संजय महतो को जल एवं स्वच्छता में बेहतर काम करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही