धनबाद: सिंफर में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सीएसआईआर-केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान, धनबाद में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि खान सुरक्षा महानिदेशालय के निदेशक प्रभात कुमार ने कहा कि सिंफर खनन के क्षेत्र में नई दिशा, उन्नत तकनीकें प्रदान करता आया है. सिंफर खनन क्षेत्र के लिए उपयुक्त तकनीकों का विकास करता है जबकि डीजीएमएस यह सुनिश्चित करता है कि खनन उद्योग में इन तकनीकों का उपयोग सुचारू रूप से कैसे हो. सिंफर के निदेशक प्रो एके मिश्रा ने कहा कि सही मायने में विज्ञान और समाज एक दूसरे के पूरक हैं. डीजीएमएस और सिंफर हमेशा समाज के लिए ही कार्यरत हैं. इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभात कुमार, प्रो एके मिश्रा, मुख्य वैज्ञानिक जितेन्द्र कुमार सिंह एवं डॉ जय कृष्ण पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सर सीवी रमन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. मंच संचालन हिंदी अधिकारी अनिमा कुमारी महतो ने किया. जितेन्द्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. [wpse_comments_template]

Leave a Comment