Search

धनबाद : राष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार

Sindri : सिंदरी (Sindri) कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की महिला युवा खिलाड़ी व सिंदरी निवासी बबन सिंह की सुपुत्री रुपा कुमारी ने ब्रह्मर्षि कबड्डी के सचिव अंगद सिंह पर महिला खिलाड़ियों के साथ गलत नीयत रखने व नेशनल खेल में भाग लेने से रोकने का आरोप लगाया है. उन्होंने सचिव पर पैसे लेकर राष्ट्रीय स्तर पर भेजने का भी आरोप लगाते हुए धनबाद के उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने बुधवार 31 मई को संवाददाताओं को बताया कि वह ब्रह्मर्षि कबड्डी की ओर से कई मैचों में हिस्सा ले चुकी है. उन्होंने बताया कि बिहार के पटना, झारखंड के बोकारो व हरियाणा में नेशनल कबड्डी में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. उन्होंने टीम कोच सह सचिव पर आरोप लगाया है कि वह कोचिंग कराते हुए बालिका खिलाड़ियों के साथ नीयत साफ नहीं रखते हैं. वह गलत हरकतों के आदी हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली में 6 जून से आयोजित छः दिवसीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में भाग लेने के लिए रांची के खेलगांव में सेलेक्शन हो गया था. परंतु सचिव ने कहा कि ब्रह्मर्षि टीम से हिस्सा नहीं लेगी तो कहीं से खेलने नहीं दूंगा. उन्होंने मेरा नाम टीम से हटवा दिया. उन्होंने बताया कि सचिव अंगद सिंह अप्रतिभावान खिलाड़ियों को पांच से पंद्रह हजार रुपये लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलने भेजते हैं. राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी   ने धनबाद उपायुक्त से गुहार लगाई है कि उनके भविष्य को देखते हुए न्याय दिलाया जाए और गंदी नीयत रखनेवाले कोच को सबक सिखाया जाना चाहिए. टीम के सचिव अंगद सिंह ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि खेलगांव में आयोजित 28 मई को स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की चयन प्रक्रिया में समन्वयक बेला टोप्पो ने रुपा कुमारी को गलत कागज प्रस्तुत करने के कारण हटा दिया है. मुझे चयन करने व हटाने का अधिकार नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//