Search

 
 
 

धनबाद : राष्ट्रवाद भाजपा का मूल मंत्र :अपर्णा सेनगुप्ता

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) भारतीय जनता पार्टी की स्थापना किसी उद्देश्य के लिए हुई है. राष्ट्र को भारतीय सभ्यता और संस्कृति के अनुकूल संपन्न बनाना है. राष्ट्रवाद भाजपा का मूल मंत्र है. पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस बात पर गर्व होना चाहिए. कोरोना महामारी काल में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने लोगों की सेवा की है. उक्त बातें निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने मैथन क्लब में आयोजित मंडल कार्यसमिति की बैठक में कही. बैठक के पूर्व उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिंह ने की.

  झारखंड सरकार की गलत नीतियों का होगा विरोध

विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि झारखंड प्रदेश की सरकार और यूपीए के लोग अपनी विफलता छिपाने के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री एवं भाजपा पर दोषारोपण करने का काम कर रहे हैं. भाजपा का एक एक सिपाही महामारी में लोगों की सेवा में लगा था, जो सराहनीय है. झारखंड की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है. समय आने पर झारखंड की जनता जवाब देगी और भारतीय जनता पार्टी को पुन: मौका देगी. कार्यकर्ताओं से झारखंड सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया गया.  संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से दिन रात मेहनत करने की अपील की गई.

  इनकी रही उपस्थिति

बैठक में जिला महामंत्री निताई रजवार, अनिल यादव, संजय महतो, रविंद्र साहनी, दीपा दास, साधना सिंह, अफजल खान ,  दीना राय, रंजीत पासवान, सत्यम चौबे, सुधीर रजक, राकेश महतो, कंचन देवी, उमा देवी, पिंकी देवी, कृष्णा सिंह, जसपाल सिंह, सोलन लोहार, मंगल प्रेम बाउरी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-tiger-force-sindri-committee-will-obey-the-order-of-mla-dhullu-mahto/">धनबाद:

 विधायक ढुल्लू महतो का ही आदेश मानेगी टाइगर फोर्स सिंदरी कमेटी [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही