Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किया संगठन का विस्तार

Nirsa: निरसा (Nirsa)  गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष शनिवार 1 अप्रैल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी धनबाद जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें संगठन का विस्तार किया गया. टुंडी प्रखंड के अध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार महतो, पूर्वी टुंडी प्रखंड के अशोक महतो, बलियापुर प्रखंड के कैलाश गोप एवं गोविंदपुर प्रखंड के टीपन राय को अध्यक्ष बनाया गया. जिला महासचिव के लिए संजय हेंब्रम व जिला सचिव अजीत गोप को मनोनीत किया गया. जिला अध्यक्ष गोस्वामी ने मनोनीत सदस्यों को संगठन की मजबूती के लिए गांव के लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया. इसके अलावा 10 अप्रैल को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना में अधिक से अधिक लोगों को करने का आह्वान किया. पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस आशा व विश्वास के साथ उन्हें जिला अध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. जिले के हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाएंगे. सभी प्रखंडों में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलन चलाया जाएगा. जून माह में किसान मजदूर छात्र नौजवानों की समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यालय में धरना व प्रदर्शन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही