Search

 
 
 

धनबाद : भुजाली से हमले में जख्मी पुटकी के नौशाद की रिम्स में मौत

 
Kendua : भुजाली से हमले में गंभीर रूप से जख्मी पुटकी निवासी नौशाद की रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई. वहीं, हमले में घायल मुख्य आरोपी उज्ज्वला महतो का इलाज रिम्स में ही चल रहा है.उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है. सोमवार को नौशाद पर हमला करने के आरोपी उज्ज्वला के रिश्तेदार विक्रम को पुटकी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. ज्ञात हो कि पुटकी की श्रीनगर कॉलोनी में एक विवाहित महिला के चक्कर में दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई थी. वारदात में नौशाद व उज्ज्वला दोनों घायल हो गए. दोनों को एसएनममसीएच, धनबाद में भर्ती कराया गया था. गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बाद में दोनों को रिम्स, रांची रेफर कर दिया था. जहां इलाज के दौरान नौशाद की मौत हो गई. ज्ञात हो कि घटना के बाद से ही नौशाद कोमा में था. उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी. यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-imposed-a-fine-of-one-lakh-on-the-person-who-filed-pil/">हाईकोर्ट

ने जनहित याचिका दायर करने वाले पर ठोका एक लाख जुर्माना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही