Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नक्सली बंदी शहर में बेअसर, ग्रामीण क्षेत्रों मिश्रित असर

Dhanbad : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की 22 जनवरी की बंदी का धनबाद जिले में मिला-जुला असर रहा. शहर की दुकानें खुली रहीं. पेट्रोल पंप भी रोज की तरह खुले. सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी रही. व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे. उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का मिश्रित असर देखने को मिला. लंबी दूरी की बसें कम चलीं. टुंडी व तोपचांची में थोड़ा असर देखने को मिला. बंद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रही. ज्ञात हो कि भाकपा माओवादी के रिजनल कमेटी मेंबर व 15 लाख के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के विरोध में यह बंद बुलाया गया था. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-sharad-mela-at-dbh-school-gomo-children-presented-models-in-the-exhibition/">

धनबाद : डीबीएच स्कूल गोमो में शरद मेला, प्रदर्शनी में बच्चों ने पेश किए मॉडल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही