Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कतरास के नाजिश उमर को यूपीएससी में 344वीं रैंक

Advertisement
Advertisement
Baghmara :  यूपीएससी-2021 परीक्षा में धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=321147&action=edit">(Dhanbad)

जिले के कतरास के छाताबाद निवासी मो. उमर शहीद अंसारी के पुत्र मो. नाजिश उमर अंसारी ने 344वीं रैंक के साथ शानदार सफलता हासिल की है. उन्‍होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रैक कि‍या है. फि‍लहाल, वे गुड़गांव की एक कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. नाजिश उमर ने डीएवी टाटा सि‍जुआ से 10वीं व 12वीं की पढ़ाई के बाद आईआईटी दिल्‍ली से बी-टेक की डिग्री ली है. यूपीएससी का रिजल्ट आने के बाद से उनके छाताबाद स्थित घर में जश्‍न का माहौल है. पिता मो. उमर शहीद अंसारी टाटा स्‍टील (कोलियरी डिवीजन) में कर्मचारी के पद से हाल में ही रिटायर हुए हैं. उन्‍होंने बताया कि नाजिश बचपन से मेधावी था. वर्ष 2015 में डीएवी टाटा सिजुआ से रिकॉर्ड 96 प्रतिशत अंकों के 12वीं की परीक्षा पास की थी. उन्‍होंने बताया कि नाजिश की सफलता में मां शगुफ्ता परवीन का बड़ा योगदान है. वह बेटे का बराबर हौसला बढ़ाती थीं. उमर शहीद की कामना है कि बेटा जिस विभाग में जाए ईमानदारी से देश की सेवा में हाथ बंटाए. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=321362&action=edit">धनबाद:

कतरास के रानी बाजार में दवा व्यवसायी के घर डकैती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही