Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा के बीडीओ को राकांपा के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा

Advertisement
Advertisement

जाम से मुक्ति, जर्जर नाला के पुनर्निर्माण सहित समस्याओं के निराकरण की मांग

Nirsa : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी के नेतृत्व में मंगलवार 22 अगस्त को निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रलाल पोद्दार अहोदार से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को बुके देकर सम्मानित किया व ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में क्षेत्र की समस्याओं का उल्लेख किया गया है. प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को निरसा चौक को जाम से मुक्ति दिलाने, निरसा हटिया सड़क स्थित जर्जर नाला का पुनर्निर्माण व गंदगी की साफ सफाई की मांग की है. बीडीओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उन्होंने निरीक्षण किया है और बहुत जल्द ही समस्याओं का निराकरण करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में प्रखंड अध्यक्ष विमल गोराई, जिला उपाध्यक्ष पतित पावन तिवारी, प्रखंड उपाध्यक्ष उज्जवल तिवारी, जयदेव रविदास, महासचिव सागर मोदी, प्रखंड सचिव प्रदीप राय, मिंटू कुमार शाह व मिंटू कुमार यादव शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही