Search

 
 
 

धनबाद : समस्याओं को लेकर राकांपा प्रतिनिधिमंडल एसडीपीओ से मिला

 
Maithon : राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसडीपीओ रजत मानिक बाखला से मैथन स्थित उनके कार्यालय में मिला. उमेश गोस्वामी ने एसडीपीओ के समक्ष निरसा विधानसभा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को रखा और समाधान की दिशा में पहल करने का आग्रह किया. कहा कि मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) की स्थापना के बाद से कंपनी प्रबंधन ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई. जबकि प्लांट के प्रदूषण से स्थानीय ग्रामीण कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. एसडीपीओ ने उन्हें प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर सारी बातों से अवगत कराने का सुझाव देते हुए कहा कि वह खुद भी प्रबंधन से इस मुद्दे पर बात करूंगा. प्रतिनिधिमंडल में राकांपा के एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष विक्की बाउरी, निरसा प्रखंड अध्यक्ष विमल कुमार, सौरभ, मंटू कुमार यादव आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-consecration-ritual-begins-in-bajrangbali-temple-with-kalshayatra/">धनबाद

: कलशयात्रा के साथ बजरंगबली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही