Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : NCP जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी निरसा से लड़ेंगे चुनाव

Maithon : जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, राजनीतिक दलों के नेता चुनाव मैदान में उतरने के लिए दावा ठोकने लगे हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के धनबाद जिलाध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने निरसा विधानसभा से NCP के टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि उनका टिकट फाइनल हो चुका है. 3 से 4 दिन में इसकी सूचना पार्टी द्वारा जारी हो जाएगी. निरसा के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर वह शुरू से ही संघर्ष करते रहे हैं. समाज हित में लगातार आंदोलन किया है. उन्होंने कहा कि थापरनगर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण व वहां एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए कई बार आंदोलन किया. इसी का परिणाम है कि थापरनगर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है. सिंदरी डीएवी स्कूल के खेल मैदान पर अवैध कब्जा के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा दर्ज कर स्कूल को खेल मैदान दिलवाले में अहम भूमिका निभाई. यदि निरसा विधानसभा के नेतृत्व का मौका मिला, तो क्षेत्र के बंद पड़े कारखानों को चालू करवाऊंगा. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलकर दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात की कंपनियों को निरसा लाकर कारखाना लगाने के लिए आमंत्रित करूंगा. क्षेत्र में कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रयास करता रहूंगा. मौके पतित पावन तिवारी, उज्जवल तिवारी, विमल गोराई, प्रदीप राय, शेख सौरभ, भागीरथ तंतुबाई, राजेंद्र सिंह, मिंटू कुमार यादव, कन्हाई महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-political-temperature-is-high-leaders-are-moving-from-here-to-there/">झारखंड

का राजनीति का पारा हाई, नेता हो रहे इधर से उधर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही