Search

 
 
 

धनबाद : एनसीपी जिलाध्यक्ष उमेश गोस्वामी निरसा से लड़ेंगे चुनाव, मिला सिंबॉल

 
Maithon : धनबाद जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष उमेश गोस्वामी निरसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. एनसीपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ने मंगलवार को निरसा पहुंचकर उमेश गोस्वामी को पार्टी का सिंबॉल दिया. कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निरसा पिछड़ा क्षेत्र है. यहां के अब तक के सभी जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा की जनता को ठगने का काम किया है. क्षेत्र में पानी, बिजली व सड़क की गंभीर समस्या है. चुनाव में यदि उमेश गोस्वामी की जीत होती है, तो क्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा. बैठक में प्रदेश महासचिव सोहरावली, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, संजय हेंब्रम, उज्जवल तिवारी, विमल गोराई, शेख सोहराब, सुशील, प्रदीप महतो, जामताड़ा जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : वोटिंग">https://lagatar.in/voting-day-declared-public-holiday-order-issued/">वोटिंग

के दिन सार्जनिक अवकाश घोषित, आदेश जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही