Search

 
 
 

धनबाद : लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन करेगी राकांपा- उमेश गोस्वामी

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) विधानसभा क्षेत सहित पूरे धनबाद जिले में बिजली संकट से जनता परेशान है.  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने 23 मई को जारी बयान में कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी. इसकी शुरुआत 10 जून को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन से होगी. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी से लोग ऐसे ही परेशानी में हैं. ऊपर से बिजली की किल्लत कोढ़ में खाज साबित हो रही है. सरकारी दावों के विपरित बिजली की स्थिति खराब होती जा रही है. उन्होंने कहा कि निरसा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति और भी दयनीय है. चौबीस घंटे में ग्रामीण क्षेत्रों में सात से आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है. बिजली के अभाव में समय पर पेजलापूर्ति भी नहीं हो पा रही है. विभाग के कनीय अभियंता हमेशा मुख्यालय से गायब रहते हैं.  उपभोक्ताओं हर महीने समय पर बिल का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद बिजली की यह स्थिति समझ से परे है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-inflow-of-devotees-in-rudra-mahayagya-at-tilatand-shiva-temple/">धनबाद

: तिलाटांड़ शिव मंदिर में रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं का तांता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही