Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा के समुचित विकास को लेकर आंदोलन करेगी राकांपा- उमेश गोस्वामी

Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-celebrate-eid-peacefully-inform-those-spreading-rumors/">(Dhanbad)

जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने निरसा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में 18 अप्रैल को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. क्षेत्र की जन समस्याओं की चर्चा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों ने अब तक जनता को सिर्फ ठगा है. अब राकांपा जनता की आवाज बनेगी. क्षेत्र के समुचित विकास व जन समस्याओं को दूर करने के लिए आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित धरना के बाद डीसी को राज्यपाल के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया था. ज्ञापन में बरबिंदिया पुल को अविलंब चालू करने, गंदे पानी व छाई की क्षतिपूर्ति के लिए साना, गंगापुर, पलारपुर, मझलाडीह, कमारडीह आदि ग्रामों में एमपीएल से मिलने वाले 35 हजार रुपए को पुनः शुरू करने आदि मांगें शामिल हैं. लेकिन जिम्मेदारों ने अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की. क्षेत्र का दुर्भाय है कि जनता ने जिसपर विश्वास किया, उन्हीं नेताओं ने छलने का काम किया. जनप्रतिनिधि की मिलीभगत से प्रभावित ग्रामीणों को एमपीएल ने क्षतिपूर्ति देना बंद कर दिया है. इसके खिलाफ राकांपा ने आंदोलन की शुरुआत कर दी है, जो 2024 के चुनाव में निरसा विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा तय करेगा. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष विमल गोराई, उपाध्यक्ष जयदेव रविदास, जिला महासचिव रोहित कुमार यादव, मंटू कुमार साह, मंटू कुमार यादव, उज्जवल तिवारी, दिलीप राय, अरुण कुमार गोराई, विकास गोराई, रूपेश दा, सागर मोदी, किशन रविदास आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-children-from-9-months-to-15-years-must-get-mr-vaccine-principal/">धनबाद

: 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को एमआर का टीका जरूर लगवाएं- प्राचार्य [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही