Nirsa : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की बैठक रविवार को निरसा में उमेश गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निरसा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई. गोस्वामी ने कहा कि निरसा में पार्टी का जनाधार काफ़ी मजबूत है. इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी निरसा से अपना प्रत्याशी उतारेगी. पार्टी निरसा विधानसभा की जलवंत समस्या को लेकर हमेशा आंदोलन करती आई है. पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत चुनाव में परचम लहराएगी. उन्होंने कहा कि निरसा विधानसभा क्षेत्र में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम है. यहां की 80% आबादी कृषि पर निर्भर है. महज 20% लोग ही नौकरी व व्यवसाय से जुड़े हैं. इसके बावजूद सरकार किसानों को समय पर खाद-बीज की व्यवस्था नहीं कर पा रही है. निरसा की जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरसती है और यहां के पानी से पश्चिम बंगाल में खेती व पेयजल की व्यवस्था हो रही है. बैठक में जिला उपाध्यक्ष पतितपावन तिवारी, विमल गोराई, उज्जवल तिवारी, शेख सौरव, काजल बाउरी, विक्की बाउरी, प्रदीप राय, मोहम्मद हबीब समेत विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/kajal-became-miss-universe-bihar-met-nitish/">पटना:
मिस यूनिवर्स बिहार बनी काजल ने नीतीश से की मुलाकात [wpse_comments_template]
मिस यूनिवर्स बिहार बनी काजल ने नीतीश से की मुलाकात [wpse_comments_template]
Leave a Comment