Madhuban (Katras) : खरखरी बाजार स्थित सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के आवासीय कार्यालय पर शुक्रवार को आजसू पार्टी का कार्यकर्ता परिचर्चा व होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी उपस्थित थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का हौसला बता रहा है कि गिरीडीह लोकसभा सीट पर फिर एनडीए की जीत सुनिश्चित है. क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से जनता संतुष्ट हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अबकी बार 400 पार का नारा जनता पूरा करेगी. समारोह में धनबाद जिला आजसू के प्रधान सचिव और सांसद प्रतिनिधि रामाशंकर तिवारी, शेखर सिंह, आशीष तिवारी, मनीष सिंह, गिरिधारी महतो, कुन्दन रजक, प्रेम कुमार तिवारी, शिवा प्रसाद, शंभू रवानी, ओमप्रकाश कुंवर, संजय सिंह, बबलू सिंह, गोल्डन तिवारी, किशोर नापीत, जितन नापीत, जनार्दन गोप आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : गिरिडीह सीट पर फिर एनडीए की जीत पक्की- चंद्रप्रकाश
Last Updated: Mar 22, 2024 12:00 AM (IST)