Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  एनडीआरएफ ने बच्चों को सिखाए आपदा से निपटने के गुर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में सरकारी संस्था एवं सैन्य बल नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम ने आपदा प्रबंधन से संबंधित विषयों की जानकारी दी. एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने छात्रों और शिक्षकों को विभिन्न आपदा की स्थिति से निपटने के गुर बताए. सड़क दुर्घटना में अधिक रक्तस्राव होने, हार्ट अटैक की स्थिति में सीपीआर देकर हृदय की धड़कन को पुनः शुरू करने, भूकंप की स्थिति में स्ट्रेचर नहीं मिल पाने की स्थिति में दो बांस और कपड़े की सहायता से स्ट्रेचर बनाने, सांप काटने पर पीड़ित के उपचार आदि की जानकारी दी गई. इन गतिविधियों का प्रैक्टिकल बच्चों और शिक्षकों से कराया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सहायक शिक्षक दिलीप कुमार कर्ण, प्रधानाध्यापिका मंजुला गुप्ता, राकेश, सुषमा, अरविंद, रश्मि, रत्नेश, सुमित के अलावा एनडीआरएफ टीम के आदित्य कुमार, संदीप कुमार और संजय यादव का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही