Search

 
 
 

धनबाद : माइंस रेस्क्यू का गुर सीखने पटना से एनडीआरएफ की टीम पहुंची धनसार

 
माइंस रेस्क्यू टीम से सीखा अंडरग्राउंड माइंस रेस्क्यू की तकनीक, मॉकड्रिल में लिया हिस्सा
Dhansahar : अंडरग्राउंड खदान के अंदर दुर्घटना होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन के तकनीक सीखने पटना से 9 सदस्यीय एनडीआरएफ़ की टीम मंगलवार 18 जुलाई को धनसार पहुंची. यहां एनडीआरएफ की टीम ने माइंस रेस्क्यू अधिकारियों से उपकरणों की जानकारी ली. जहां अधिकारियों ने खदान के अंदर दुर्घटना के दौरान उपयोग मे आने वाले उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही खदान मे फंसे कर्मी को कैसे सुरक्षित बाहर निकाला जाता है. इसके लिए दोनों टीम ने साझा रूप से मॉकड्रिल भी की. इसके बाद रेस्क्यू टीम ने एनडीआरएफ टीम को चांदमारी कोलियरी के अंडरग्राउंड खदान ले गए. जहां एनडीआरएफ टीम को खदान की जानकारी दी. मौके पर माइंस रेस्क्यू के सुपरिटेंडेंट पीआर मुखर्जी, माइंस रेस्क्यू महाप्रबंधक पीके दूबे, अशोक राम, देशराज प्रसाद, रंजीत मुखर्जी, एसए प्रसाद, आरके सिंह और एनडीआरएफ की टीम के कमांडेट हरजिंदर सिंह, संतोष कुमार, जीतेश कुमार, एके खान, केके दूबे सहित अन्य थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-no-improvement-in-the-health-of-former-jharia-mla-sanjeev-singh-the-court-sought-a-report-from-the-jail-superintendent/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की सेहत में सुधार नहीं, कोर्ट ने जेल अधीक्षक से मांगी रिपोर्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही