Nirsa : निरसा (Nirsa) प्रखंड सभागार पूर्वी टुंडी में 9 बीएन एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार 19 जनवरी को विभिन्न पंचायतों के मुखिया व प्रखंड सह अंचल कर्मियों को आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया. एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के पहले उपचार, घायल व्यक्ति के रक्तस्राव को रोकने के तरीके, सिर, हाथ-पैर आदि जगहों पर पट्टी बांधने, इमरजेंसी में स्ट्रेचर बनाने, हृदयगति को पुनर्जीवित करने के उपायों के बारे में डेमो के जरिये समझाया. एनडीआरएफ की टीम ने मुखियों को अपने पंचायतों में ऐसे उपाय को साझा करने की भी अपील की. सांप के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़कर अस्पताल ले जाने के लिए जागरूकता फैलाने की भी सलाह दी. प्रशिक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह और अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह के अलावा विभिन्न पंचायतों के मुखिया मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : एनडीआरएफ की टीम ने बताए आपातकालीन स्थितियों से निपटने के उपाय
Leave a Comment