Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : कतरास में 8 साल के बच्चे की संदेहास्पद स्थिति में मौत समेत अपराध की 2 खबरें

 
Katras : कतरास थाना क्षेत्र के रामपूजन नगर में शुक्रवार की शाम स्व. वीरेन्द्र बाउरी के आठ वर्षीय पुत्र सोहम बाउरी की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई. घटना के सोहम घर में अकेला था. परिजनों के अनुसार, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. बेटे की मौत के बाद से उसकी मां लक्ष्मी देवी बेसुध है. वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी. इधर, आसपास के लोग दबी जुबान से यह कहते सुने गए कि बच्चे और उसकी मां के बीच झगड़ा हुआ था. खबर पाकर कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात में जुट गई. बताया जाता है कि बच्चे के पिता ने भी तीन वर्ष पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद मां लक्ष्मी देवी अपने बेटे के साथ रामपूजन नगर किराए के मकान में रहने लगी. वह दूसरे घरों में चौका-बर्तन करती है. पुत्र के साथ हुई घटना के वक्त भी वह किसी घर में काम करने गई थी.

भूली में युवक का शव बरामद, परिजन बोले- हत्या हुई है

Dhanbad : भूली डी ब्लॉक सेक्टर 9 हॉस्पिटल ग्राउंड के पास से एक युवक का शव बरामद किया गया. शव की पहचान नंदन पासवान के रूप में की गई है. वह भूली डी ब्लॉक का रहनेवाला था. परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए शुक्रवार को थाने में हंगामा किया और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की. नंदन पासवानह के भाई ने बताया कि हॉस्पिटल ग्राउंड के पास नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है. आपासी विवाद उनलोगों ने भाई की हत्या कर दी है. इधर, भूली ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-2-bike-riding-youths-injured-in-road-accident-near-birni/#google_vignette">गिरिडीह

: बिरनी के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही