Maithon : मैथन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह मैथन संजय चौक के समीप छापेमारी कर 14 मवेशियों से भरे दो पिकअप वैन को जब्त कर लिया. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मवेशियों को बंगाल ले जाया जा रहा था. गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने पूछताछ कर धनबाद जेल भेज दिया है, जब्त मवेशियों को गोशाला को सौंप दिया गया है. मैथन ओपी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह 4 बजे गुप्त सूचना के आधार पर संजय चौक के पास चेकिंग लगाई गई थी. इस दौरान बिहार से बंगाल जा रहे दो पिकअप वैन को पकड़ा गया. जिसमें कुल 14 मवेशी लदे थे. मौके से पिकअप वैन के चालक वीरेंद्र चौधरी (बिहार) राहुल गोप व टिंकू गोप (दोनों तेतुलिया के) को गिरफ्तार किया गया. गहन पूछताछ के बाद तीनों को धनबाद जेल भेज दिया गया है. उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/आजसू-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> Katras : सिजुआ व भेलाटांड़ में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ आजसू पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए. उग्र कार्यकर्ताओं ने भेलाटांड़ मोड़ के समीप टाटा स्टील के बालू व कोयला लोड वाहनों को रोक दिया. साथ ही टाटा सिजुआ में कांटा घर को घेरकर बंद करवा दिया. इस विरोध प्रदर्शन की वजह से जगह-जगह वाहनो की लंबी कतार लग गई. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सांसद प्रतिनिधि सह आजसू नेता सचिन कुमार महतो ने कहा कि नियमों के विपरीत कोयला व बालू ढुलाई से क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है. इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हर दिन लोग सड़क दुर्घटना के लोग शिकार हो रहे हैं. विगत 3 माह में आधा दर्जन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं. भेलाटांड़ मार्ग पर मालकेरा से बालू, जबकि जोगता व मुनीडीह के लिए कोयला ढुलाई होती है. इस दौरान सड़क पर काफी मात्रा में बालू व कोयले के कण गिरते हैं. पीडब्ल्यूडी की सड़क होने के कारण पानी का छिड़काव भी नहीं होता. इसके कारण सड़क पूरी तरह खतरनाक बन गई है. टाटा कंपनी में चलने वाले वाहन नियमें की घोर अनदेखी कर रहे हैं.
: रिटायर्ड रेल अधिकारी के बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी समेत 2 खबरें एक साथ [wpse_comments_template]
महुदा में सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी सेविका का पुत्र समेत तीन युवक घायल
Mahuda : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर भुरूंगिया के समीप रविवार की देर रात बाइक सवार तीन युवक अचानक सड़क पर गाय से टकरा गया.घटना में तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही गाय की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से तीनों को इलाज के लिए एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा. स्थानीय लोगों ने बताया कि पारजोरिया निवासी हरिपद महतो के पुत्र रमेश कुमार महतो अपने दो साथियों के साथ बाइक से महुदा मोड़ से महुदा बाजार जा रहा था. भुरंगिया के समीप अचानक एक गाय जंगल से निकली और बाइक से टकरा गई. इससे तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना में बाइक चला रहे युवक रमेश कुमार को माथा में चोट लगने से बेहोश हो चुका था. जबकि दोनों अन्य घायल अवस्था में जमीन पर पड़े थे. तीनों को एंबुलेंस के माध्यम से धनबाद ले जाया गया जहां रमेश कुमार महतो की स्थिती चिंताजनक बताई जा रही है. वह आंगनबाड़ी सेविका पार्वती देवी का छोटो बेटा है.बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ आजसू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
alt="" width="600" height="400" /> Katras : सिजुआ व भेलाटांड़ में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ आजसू पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए. उग्र कार्यकर्ताओं ने भेलाटांड़ मोड़ के समीप टाटा स्टील के बालू व कोयला लोड वाहनों को रोक दिया. साथ ही टाटा सिजुआ में कांटा घर को घेरकर बंद करवा दिया. इस विरोध प्रदर्शन की वजह से जगह-जगह वाहनो की लंबी कतार लग गई. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सांसद प्रतिनिधि सह आजसू नेता सचिन कुमार महतो ने कहा कि नियमों के विपरीत कोयला व बालू ढुलाई से क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है. इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हर दिन लोग सड़क दुर्घटना के लोग शिकार हो रहे हैं. विगत 3 माह में आधा दर्जन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं. भेलाटांड़ मार्ग पर मालकेरा से बालू, जबकि जोगता व मुनीडीह के लिए कोयला ढुलाई होती है. इस दौरान सड़क पर काफी मात्रा में बालू व कोयले के कण गिरते हैं. पीडब्ल्यूडी की सड़क होने के कारण पानी का छिड़काव भी नहीं होता. इसके कारण सड़क पूरी तरह खतरनाक बन गई है. टाटा कंपनी में चलने वाले वाहन नियमें की घोर अनदेखी कर रहे हैं.
ग्रामीणों ने मांगों को लेकर चापापुर कोलियरी में दिया धरना
Nirsa : निरसा प्रखंड की रामकनाली पंचायत के ग्रामीणों ने अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को ईसीएल मुगमा क्षेत्र की चापापुर कोलियरी में धरना-प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मुखिया सुखलाल ब्रांडी व मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि 23 नवंबर को प्रबंधन को मांगपत्र सौपा गया था. तीन साल पहले एक सितंबर 2020 और उसके बाद 10 दिसंबर 2021 को भी ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रबंधन को आवेदन दिया था. लेकिन ईसीएल प्रबंधन ने मांगों की पूर्ति की दिशा में कोई पहल नहीं की. क्षेत्र में सामाजिक दायित्वों को पूरा करने की बजाया प्रबंधन जन विरोधी कार्य कर रहा है. चापापुर की कॉलोनी व धौड़ा में में वर्षों से रह रहे लोगों को हटाने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा करने की दिशा में प्रबंधन ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की, तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. धरना-प्रदर्शन में मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, मुखिया अजय पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे.धनबाद अंचल के नए सीओ शशिकांत सिंकर ने पदभार संभाला
Dhanbad : धनबाद के नए अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने कहा कि अंचल से संबंधित कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी. आम आदमी के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा. मालूम हो कि शशिकांत सिंकर इससे पहले हजारीबाग के चलकुसा अंचल में पदस्थापित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-news-together-including-theft-of-lakhs-by-breaking-the-lock-of-the-locked-house-of-a-retired-railway-officer/">धनबाद: रिटायर्ड रेल अधिकारी के बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी समेत 2 खबरें एक साथ [wpse_comments_template]
Leave a Comment