Search

धनबाद-आसपास : बाघमारा के अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा समेत 3 खबरें

Baghmara : बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हिरक रोड स्थित अनवित हेल्थ सेंटर अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान महिला मरीज बिलू देवी (45 वर्ष) की मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. सूचना मिलते ही बाघमारा थाना प्रभारी सुजीत कुमार सिंह व बरोरा थाना प्रभारी विकास कुमार दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. बताया गया कि बोकारो जिले के बंदियो गांव निवासी बिलू देवी को उनके बेटे रवि कुमार व संजय कुमार ने 27 अप्रैल अस्पताल में भर्ती कराया था. 29 अप्रैल को डॉ. आशीष कुमार व डॉ. केशव कुमार ने मरीज का ऑपरेशन किया. उसके बाद से ही महिला अस्पताल में भर्ती थी. पिछले 18 मई को महिला के पेट में दर्द शुरू हुआ. और दो दिन बाद सोमवार की सुबह 10 बजे उसकी मौत हो गई. इधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को रेफर कर दिया गया था. परिजन उसे नहीं ले गए. समाचार लिखे जाने तक महिला के परिजन अस्पताल में डटे हुए थे.

सुदामडीह में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Jharia : झरिया में उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की शाम सुदामडीह थाना क्षेत्र की रिवर साइड कॉलोनी व गोशाला ओपी क्षेत्र की कांडरा बस्ती में छापामरी कर करीब तीन पेटी बियर व 24 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की. अड्डे से अवैध शराब का धंधा करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापामारी में अवर निरीक्षक उत्पाद झरिया अंचल जॉय हेंब्रम, अवर निरीक्षक सदर जीतेंद्र कुमार, अमित कुमार, श्वेता कुमारी व कुलदीप कुमार शामिल थे.

दुकान में चोरी के आरोप में युवक को पोल से बांधकर पीटा

Jharia : जोरापोखर थाना क्षेत्र के सीएमआरआई गेट के पास स्थित दुकान में चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पोल में बांधकर उसकी जमकर पिटाई की. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. धटना रविवार रात की है. दुकान के मालिक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया 5 मई की रात भी उनकी दुकान में चोरी करने दो युवक आए थे. दोनों युवक रविवार की रात भी दुकान के पास चोरी के मकसद से घूम रहे थे. उनमें से एक को उनलोगों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला. यह भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/61-6-voting-in-koderma-lok-sabha-66-45-voting-in-gandey-by-election-dc/">कोडरमा

लोकसभा में 61.6%, गांडेय उपचुनाव में 66.45% मतदान : डीसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//