Search

धनबाद-आसपास : गोधर में कार्बाइननुमा कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार समेत 3 खबरें

Putki : केंदुआडीह थाना की पुलिस ने गुरुवार को गोधर काली बस्ती सात नंबर इलाके से कार्बाइननुमा कट्टा के साथ एक युवक अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. अनिल मूलरूप से बिहार के लखीसराय के बड़हिया का रहने वाला है. डीएसपी विधि व्यवस्था दीपक कुमार ने बताया कि एसएसपी एचपी जर्नादनन को गुप्त सूचना मिली थी कि केंदुआ में एक युवक अपराध की मंशा से हथियार लेकर घूम रहा है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर रामनारायण ठाकुर और दारोगा अभिमन्यु चौधरी ने गोधर काली बस्ती के पास बाइक से आ रहे संदिग्ध युवक अनिल को रोका, तो वह बाइक छोड़कर भागने लगा. उसे खदेड़ कर पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके पास से कट्टा व गोली बरामद की गई. पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली है. समाचार लिखे जाने तक उससे पूछताछ की जा रही थी.

ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Tetulmari : तेतुलमारी स्टेशन रोड में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. बताया गया कि स्टेशन रोड निवासी रिसू सिंह धनबाद से देर रात अपने घर लौट रहे थे. तभी उनकी निगाह हरिमोहन सिंह के घर के पिछवाड़े में पड़ी.  वहां चार-पांच युवक अंधेरे में कुछ कर रहे थे. उन्होंने अपने पड़ोसी रवि सिंह व झबरू लाला को बुलाया और तीनों वहां पहुंचे. इन्हें देखते ही युवक भाग खड़े हुए. तीनों ग्रामीणों ने खदेड़कर दो युवकों को पकड़ लिया, लेकिन इनमें से एक किसी नुकिले हथियार से हमला कर भागने में सफल रहा. जबकि दूसरा पकड़ा गया. उसका नाम मदन कुमार है. ग्रामीणों ने उसे तेतुलमारी पुलिस को सौंप दिया. थानेदार लवकुमार चौधरी ने बताया कि युवक के पास कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है. उसे चेतावनी देकर व बांड भरवाकर छोड़ दिया गया.

सोनारडीह में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, कई इलाकों में अंधेरा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/transformer-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Katras : बीसीसीएल एरिया तीन के सोनारडीह हॉल्ट के समीप हड़कूप भट्ठा में लगे 1000 केवी के ट्रांसफॉर्मर में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं. यह देख आसपास के ग्रामीणों में अपरातफरी मच गई. ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह से जल गया था. ट्रांसफॉर्मर जलने से सोनारडीह बढ़ई बस्ती, हड़कूप भट्ठा, खास टुंडू व आसपास के गांवों बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. टुंडू पंचायत के मुखिया विनोद नापित ने महाप्रबंधक जीसी शाह से बात कर ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//