Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद-आसपास : तेतुलामारी में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद हंगामा समेत 5 खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Tetulmari : तेतुलामारी थाना क्षेत्र की केसीआर कॉलोनी स्थित मंदिर में शिवलिंग व हनुमान जी की प्रतिमा में तोड़फोड़ की घटना के बाद गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.  कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा. घटना की जानकारी मिलने के बाद कई जनप्रतिनिधि पहुंचे और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. ग्रामीणों का कहना था कि जिस व्यक्ति ने मंदिर में प्रतिमा तोड़ी है वह दोबारा प्रतिमा की स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कराए, तभी उसे छोड़ा जायेगा. वर्ना उसे पुलिस को सौंपा जाएगा. बाद में इलाके के प्रबुद्धजन पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया. लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ करने के आरोपी उत्तम कुमार भुइयां के परिजनों को बुलाकर मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करने की बात कही. तब जाकर मामला शांत हुआ. इधर, आरोपी की मां का कहना था कि उत्तम की मानसिक स्थिति सही नहीं रहती है.

राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने किया बवाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/pds-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Madhuban : खरखरी स्थित जनवितरण प्रणाली की दुकान से अनाज वितरण में गड़बड़ी के विरोध में कार्डधारियों ने गुरुवार को जमकर बवाल किया. हंगामे व कार्डधारियों की शिकायत पर पहुंचे बाघमारा प्रखंड के प्रभारी एमओ रघुवंश भारती ने पीडीएस दुकानदार विश्वजीत पासवान को बुलाकर जमकर फटकार लगाई. साथ ही लाभुकों का बकाया राशन अविलंब वितरण करने का आदेश दिया. एमओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पूरी मामले की जांच की जाएगी. अनियमितता पाई जाने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. बताया जाता है कि दर्जनों महिला व पुरुष कार्डधारियों ने मधुबन थाना पहुंचकर पीडीएस दुकानदार विश्वजीत पासवान के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. कहा कि दुकानदार राशन देने में मनमानी करता है, जिससे प्रत्येक माह लाभुकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राशन वितरण में घोर अनियमितता बरती जा रही है. दो माह का राशन बकाया होने के बाद भी मनमाने तरीके से एक माह का राशन दिया जा रहा है. दुकान नियमित नहीं खुलने से लाभुकों को राशन के लिए कई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ता है. कार्डधारी दुकानदार विश्वजीत पासवान पर अविलंब कार्रवाई की मांग पर अड़े थे. कार्डधारियों के उग्र तेवर को देखते हुए मधुबन पुलिस ने तत्काल प्रखंड पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए संबंधित अधिकारी को मौके पर भेजकर हस्तक्षेप करने कहा. इसके बाद प्रभारी एमओ रघुवंश भारती ने मौके पर पहुंचकर कार्डधारियों को समझाया.

बरोरा में दुकान का एसबेस्टस तोड़कर हजारों की चोरी

Barora : बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर चौक स्थित दुकान की एसबेस्टस छत तोड़कर चोरों ने बुधवार की नकदी सहित हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में बेहराकुदर निवासी दुकानदार चंद्रशेखर सिंह ने बरोरा थाना में लिखित शिकायत दी है. उसने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया. गुरुवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा, तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और  गल्ला से सारा रुपए गायब थे. छत का एस्बेस्टस टूटा हुआ था. बरोरा थाना प्रभारी नंदु पाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मृत कर्मी के शव के साथ प्रदर्शन, आश्रित को नौकरी पर सहमति

Maithon : ईसीएल की महिल कर्मी शांतो लोहारिन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इसके बाद संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने गुरुवार को शव के साथ कापासारा कोलियरी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. आंदोलन की सूचना पर क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक रति मोहन शर्मा और अभिकर्ता आरआर कांत कोलियरी पहुंचे  और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया. झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल और पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने मृतक के आश्रित को प्रोविजनल नियोजन व दाह संस्कार के लिए 50 हजार रुपए की मांग की. इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने एक माह के भीतर नियोजन की बात कही. इस पर यूनियन नेता अड़ गए और तत्काल नियोजन देने की मांग की. अंततः प्रबंधन ने मोर्चा की मांगों को मान लिया और मृतका के पुत्र लालू लोहार को प्रोविजनल नियोजन पत्र देते हुए 9 फरवरी से लखीमाता कोलियरी में योगदान देने की बात कही. साथ ही कंपनी के नियमानुसार सभी तरह का भुगतान जल्द करवाने का आश्वासन दिया. मौके पर संयुक्त मोर्चा के आगम राम, कार्तिक दत्ता, शशि भूषण तिवारी, उपेंद्र नाथ पाठक, पीएन राय, नईम शेख, राजू झा, बिजेंद्र शर्मा, रूहू शेख, रामजी यादव, रौशन मिश्रा, कृष्णा यादव, तापस गोस्वामी आदि उपस्थित थे.

खुसरी ओसीपी बंद करने का विरोध, जीएम के साथ वार्ता

Nirsa : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) ने  ईसीएल मुगमा क्षेत्र की बैजना कोलियरी के खुसरी ओसीपी को बंद करने का पुरजोर विरोध किया है. यूनियन पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर जीएम के साथ वार्ता की. वार्ता में यूनियन के लोगों ने अपनी मांगों को मजबूती से रखते हुए ओसीपी बंद करने का  विरोध किया. जीएम ने उन्हें समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया. जेबीसीसीआई सदस्य सह निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहास कि प्रबंधन खुसरी ओसीपी को बंद कर वहां के मजदूरों को क्षेत्र के बाहर भेजने की योजना बना रहा है. चटर्जी ने कहा कि खुसरी ओसीपी में सरफेस पर कार्यरत मजदूरों को आसपास की कोलियरी में सरफेस पर ही काम देने की मांग को प्रमुखता से रखा. इस पर प्रबंधन ने सहमति जताई है. जीएम के साथ वार्ता में यूनियन के आगम राम, कार्तिक दत्ता समेत अन्य लोग शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-20-years-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-minor-4-court-news-together-2/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद समेत कोर्ट की 4 खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही